अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

विधायक व डीएम ने की हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा..

On: August 6, 2024 8:30 PM
Follow Us:
Sdfgdsfgdsfdsf
---Advertisement---
विधायक व डीएम ने की हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा
हर भारतवासी अपने घर पर शान से फहराए तिरंगा
13 से 15 अगस्त तक होगा हर घर पर तिरंगा अभियान का आयोजन

बदायूँ।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। सदर विधायक ने कहा कि हर भारतवासी को अपने घर पर शान से तिरंगा फहराना चाहिए, वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा अभियान आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को सम्मान के साथ तिरंगे को उतारा जाए व सम्मानपूर्वक उसे सुरक्षित स्थान पर रखा जाए।

Dfgfdgf

जिलाधिकारी ने बैठक के माध्यम से आमजन से अपील की कि वह अपने घरों पर शान से तिरंगा फहराएं तथा गर्व से स्वतंत्रता दिवस मनाएं। यह दिवस देश के लिए बलिदान देने वालों को याद करने का भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम में जन सहभागिता आवश्यक होती है इसलिए सभी इसमें पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा जिसके लिए जनपद को गत वर्ष के लक्ष्य 574000 तिरंगे का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से 226000 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जाएंगे तथा डेढ़ लाख राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से विभागवार लक्ष्य भी निर्धारित किए गए हैं ताकि शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में शान से तिरंगा फहराया जा सके।
उन्होंने बताया कि अभियान के सफल आयोजन के लिए जनपद स्तर पर समिति का गठित किया गया है, जिसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष, एसएसपी व सीडीओ उपाध्यक्ष व जिला पंचायत राज अधिकारी को सचिव बनाया गया है।तथा अन्य अधिकारीगण भी सदस्य नामित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष प्रदेश में 5 करोड़ तिरंगे गर्व के साथ उत्तर प्रदेश वासियों ने अपने घरों पर फहराए थे।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त वैभव शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सहित उप जिलाधिकारी अन्य अधिकारीगण व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि व स्वयंसेवी मौजूद रहे।समर इंडिया..

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply