अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bollywood News : फिल्म निर्देशक मिथिलेश अविनाश ने फिल्मसिटी बिहार की टीम के साथ मिलकर बिहार में अपनी अगली फिल्म के निर्माण की घोषणा की

On: May 3, 2024 3:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Bollywood News मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल )– पटना 03 मई 2024 ! फिल्मसिटी बिहार की मुहीम ‘आइये न बिहार में ‘ का असर 40 से अधिक भोजपुरी और हिंदी फिल्मो का निर्देशन व निर्माण निर्माण कर चुके मशहूर फिल्म निर्देशक मिथिलेश अविनाश ने फिल्मसिटी बिहार की टीम के साथ मिलकर बिहार में अपनी अगली फिल्म के निर्माण की घोषणा की। पटना में फिल्मसिटी बिहार के कार्यालय सह स्टूडियो में मिथिलेश अविनाश ने फिल्मसिटी बिहार के संस्थापक शशि शेखर से मुलाकात कर पूरी फिल्म बिहार में बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि वे अपनी इस फिल्म में बिहार के स्थानीय कलाकारों को अवसर देंगे।

 

 

 

Bollywood News : उन्होंने फिल्मसिटी बिहार के संस्थापक शशि शेखर को बिहार में फिल्म इंडस्ट्री के निर्माण के लिए आगे आने और अपने कैरियर को दाव पर लगा कर बिहार के कलाकारों को एक उत्कृष्ट प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयासों और संघर्षों के लिए आभार जताया । इस अवसर पर अपने संघर्ष के शुरुआती दिनों को याद करते हए कहा कि उन दिनों जब हमलोग थिएटर किया करते थे। तब हमारे पास कोई ऐसा प्लेटफॉर्म नहीं था।हमारे जैसे कलाकारों को फिल्मो में काम करने के लिए मुंबई जाने के शिवा कोई रास्ता नहीं था। हमें मजबूर होकर घर दूर मुंबई जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में शशि शेखर भी हमलोगों के साथ नाटक किया करता था। बाद में मैं मुंबई चला गया और शशि शेखर रामोजी फिल्मसिटी ,हैदराबाद। कई वर्षों के अंतराल के बाद मुंबई में हुई हमारी मुलाकात में उसने फिल्मसिटी बिहार को लेकर चर्चा की। प्रोजेक्ट अच्छा लगा ,मैंने कहा हम तुम्हारे साथ है।

 

 

 

आज यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा। जीतनी उम्मीद की थी उससे अधिक देखने को मिला। यहाँ फिल्मसिटी बिहार की टीम के कई सदस्य और सहयोगियों से भी मुलाकात हुयी। सभी काफी एनर्जेटिक हैं और हौसले से भी भरपूर हैं ।” उन्होंने मुंबई में रहकर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में काम कर रहे निर्माताओं और निर्देशकों से भी बिहार आकर काम करने का आग्रह करते हुए कहा कि बिहार में फिल्म निर्माण के लिए अब यहाँ फिल्मसिटी बिहार जैसा एक बड़ा प्लेटफॉर्म मौजूद है जिसकी हम सभी को जरुरत थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में काफी काम हो रहा है इसलिए वहां इंडस्ट्री डेवलप हो रही है ,लेकिन अब यूपी में बिहार के कलाकारों को कास्ट नहीं किया जा रहा क्योंकि सब्सिडी नहीं मिलती।

 

 

 

 

उन्होंने देश भर में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बिहार के फिल्मकारों से भी बिहार आकर अपनी फिल्मो कि शूटिंग करने का अनुरोध करते हुए कहा कि आप भी बिहार आइये और फिल्मसिटी बिहार से जुड़कर बिहार में अपनी फिल्म इंडस्ट्री बनाने में मदद कीजिये। इस अवसर परमिथिलेश अविनाश और शशि शेखर सहित फिल्मसिटी बिहार के सदस्य संजय कुमार ,ऋषि त्रिवेदी ,परवेज़ आलम ,मनोज कुमार ,बीना फिल्म्स और बीना साउंड रिकॉर्डिंग एंड मूवी एडिटिंग सेंटर के हर्षवर्धन ,फिल्म निर्देशक अमृत प्रेम ,कैमरा मैनगौतम राज एवं अन्य उपस्थित थे।

 

 

 

Bollywood News

 

 

Infinix GT 10 Pro में मिल रहे दमदार फीचर्स और कमाल का कैमरा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shah Rukh Khan की फिल्म ‘King’ की रिलीज डेट का ऐलान, 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर में मचेगा धमाल, क्रिसमस पर होगा बड़ा एक्शन धमाका

Ramayana Advance Booking: रिलीज से पहले रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में 51 करोड़ पार, 15 लाख से ज्यादा टिकट बिके

TV Actor अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन, सोते समय आया दौरा; ‘महिसागर’ सीरियल से मिली थी पहचान

हिंदी फिल्म जगत के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता का निधन

Ramayana Movie: पाकिस्तान में भी छाया रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का जादू, कराची के मंदिर में लगा पोस्टर, पाकिस्तानी हिंदुओं ने लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे

नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में इंडस्ट्री

Leave a Comment