अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ में धार्मिक स्थल पर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल

On: May 14, 2024 10:08 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूँ में धार्मिक स्थल पर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल

बदायूं।शहर के एक धार्मिक स्थल में चादर बेचने वाले व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना 15 दिन पुरानी है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को एसएसपी से शिकायत की गई। अब पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

बिजनौर जिले की महिला ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की। उसने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह बेटी के साथ धार्मिक स्थल परिसर में रह रही है। करीब 15 दिन पहले चादर बेचने वाला आरोपी उसकी बेटी को बुलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी लेकिन आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल कर दिया। तब सोमवार को जानकारी हुई और इसके बाद वह कार्रवाई के लिए आगे बढ़ीं। महिला ने बताया कि परिसर में कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म हो चुका है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि एफआईआर दर्ज हो रही है। इसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply