विधुत उपखंड सहसवान कार्यालय पर प्रत्येक बुधवार को लगेगा मेगा शिविर
शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण
सहसवान(बदायूं) विधुत उपखंड कार्यालय सहसवान में माह के प्रत्यक बुधवार को अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में मेगा शिविर लगाया जाएगा।शिविर में विधुत उपभोक्ताओं के त्रुटि पूर्णबिल,खराब मीटर,विधुत संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान शिविर में उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता व अवर अभियंता डी.एन प्रसाद और विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहेगा।जिसमें विधुत संबंधित कोई भी शिकायत का निस्तारण मौके पर ही किया जाएगा।

उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मेगा शिविर माह के प्रत्येक बुधवार को सुबह 10:00 से शाम 5:00 तक लगेगा तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा ।
उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने बताया कि विभागीय शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और राजस्व वसूली को बढ़ावा देना है।श्री गुप्ता ने बताया ऐसे शिविर भविष्य में भी लगाए जाएंगे।रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिय)

