अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

क्षेत्र पंचायत समिति सहसवान की बैठक आज बुधवार को..कई प्रस्तावों पर लिया जाएगा निर्णय

On: September 24, 2025 9:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---

क्षेत्र पंचायत समिति सहसवान की बैठक आज बुधवार को..

कई प्रस्तावों पर लिया जाएगा निर्णय

सहसवान (बदायूं) खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक आज 24 सितंबर दिन बुधवार को प्रातः 11:00 बजे विकास खंड कार्यालय मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख कीर्ति यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

खंड विकास अधिकारी ने सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान से बैठक में उपस्थित होकर सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
खंड विकास अधिकारी ने बताया की बैठक में बैठक की कार्रवाई की पुष्टि सामुदायिक शौचालय स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण नमामि गंगे एवं ओडीएफ कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण मुख्यमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना,पंचम राज्य वित्त योजना एवं 15वीं केंद्रीय वित्त आयोग पर पंचायत राज विभाग,एनआरएलएम ए.वी.आर.आई, ऑपरेशन कायाकल्प शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों, स्वास्थ्य विभाग पशु चिकित्सा विभाग के कार्यक्रमों,जल संरक्षण वाटर रिचार्जिंग, बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यक्रम, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था, कृषि सहकारिता संबंधी कार्यक्रम एवं अन्य विषय क्षेत्र पंचायत प्रमुख की अनुमति के उपरांत विचार रखे जाएंगे।रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply