अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाजपा-कांग्रेस की तरह सपा भी दलितों-बहुजनों की सच्ची हितैषी कभी नहीं हो सकती : Mayawati

On: April 21, 2025 6:38 PM
Follow Us:
Mayawati
---Advertisement---

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से समाजवादी पार्टी (सपा) पर कांग्रेस और भाजपा की तरह दलितों और बहुजनों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सपा की कथित जातिवादी नीतियों और विश्वासघात की घटनाओं का जिक्र करते हुए बसपा के समतामूलक समाज स्थापित करने के मिशन को रेखांकित किया।

महाराष्ट्र में कब्र या मजार को क्षति पहुंचाना ठीक नहीं: Mayawati

Mayawati ने पोस्ट में लिखा, “कांग्रेस, भाजपा आदि की तरह सपा भी बहुजनों में से खासकर दलितों को इनका संवैधानिक हक देकर इनका वास्तविक हित, कल्याण व उत्थान करना तो दूर, इनकी गरीबी, जातिवादी शोषण व अन्याय-अत्याचार आदि खत्म करने के प्रति कोई सहानुभूति/इच्छाशक्ति नहीं है, जिस कारण वे लोग मुख्यधारा से कोसों दूर हैं।”

 

Mayawati ने आगे कहा कि सपा द्वारा बीएसपी से विश्वासघात किया गया, उसके नेतृत्व पर 2 जून को जानलेवा हमला, प्रमोशन में आरक्षण का बिल संसद में फाड़ना, इनके संतों, गुरुओं व महापुरुषों के सम्मान में बनाए गए नए जिले, पार्क, शिक्षण व मेडिकल कॉलेजों का नाम बदलना आदि ऐसे घोर जातिवादी कृत्य हैं, जिसको माफ करना असंभव है।

Mayawati बसपा के समतामूलक समाज स्थापित करने के मिशन को रेखांकित किया

 

Mayawati ने कहा कि इन पार्टियों के विपरीत बीएसपी अपने अनवरत प्रयासों से यहां जातिवादी व्यवस्था को खत्म करके समतामूलक समाज अर्थात सर्वसमाज में भाईचारा बनाने के अपने मिशन में काफी हद तक सफल रही है। लेकिन सपा अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए उसको बिगाड़ने में हर प्रकार से लगी हुई है। लोग जरूर सावधान रहें।

स्पष्ट है कि कांग्रेस व भाजपा आदि की तरह ही सपा भी अपनी नीयत व नीति में खोट/द्वेष के कारण कभी भी दलितों-बहुजनों की सच्ची हितैषी नहीं हो सकती है, किंतु इनके वोटों के स्वार्थ की खातिर लगातार छलावा करती रहेगी, जबकि बीएसपी ‘बहुजन समाज’ को शासक वर्ग बनाने को समर्पित व संघर्षरत है।

इससे पहले 17 अप्रैल को भी मायावती ने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा था, “अन्य पार्टियों की तरह आए दिन सपा द्वारा भी पार्टी के ख़ासकर दलित लोगों को आगे करके तनाव व हिंसा का माहौल पैदा करने वाले आ रहे इनके अति विवादित बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोप व कार्यक्रम आदि का जो दौर चल रहा है यह इनकी घोर संकीर्ण स्वार्थ की राजनीति ही प्रतीत होती है।

सपा भी दलितों के वोटों के स्वार्थ की खातिर यहां किसी भी हद तक जा सकती है। अतः दलितों के साथ-साथ अन्य पिछड़ों व मुस्लिम समाज आदि को भी इनके किसी भी उग्र बहकावे में नहीं आकर इन्हें इस पार्टी के भी राजनीतिक हथकण्डों का शिकार होने से जरूर बचना चाहिए।”

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply