अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मौलाना तौकीर ने 28 साल पहले उधार ली थी पांच हजार की खाद, 23 हजार बना ब्याज..

On: October 9, 2025 7:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मौलाना तौकीर ने 28 साल पहले उधार ली थी पांच हजार की खाद, 23 हजार बना ब्याज..

बदायूं।बरेली बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।मूल रूप से बदायूं जिले के गांव करतौली निवासी तौकीर रजा ने वर्ष 1997 में साधन सहकारी समिति करतौली से पांच हजार रुपये की खाद उधार ली थी।मौलाना ने न तो मूल रकम जमा की, न ही ब्याज अदा किया। अब 23 हजार रुपये ब्याज सहित यह रकम 28 हजार हो गई है।

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल में दस मुकदमे दर्ज किए गए हैं।जांच में सामने आया है।कि बिनावर थाना क्षेत्र के करतौली गांव के मूल निवासी मौलाना तौकीर रजा ने साल 1997 में बैंक से 5055.60 रुपये की खाद ली थी।पर इस रकम को जमा नहीं किया। अब ब्याज सहित यह बकाया 28,346 रुपये हो गया है।तौकीर रजा का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना तो बैंक को भी अपनी रकम वसूली की याद आ गई। डीसीडीएफ के अध्यक्ष रवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तौकीर रजा ने साधन सहकारी समिति करतौली से यह लोन लिया था। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में तौकीर की संपत्ति कुर्क हो सकती है।

राजनीति में चमका तो नहीं हो सकी वसूली:-बैंक की ओर से तौकीर को कई नोटिस भेजे गए थे।हालांकि,इस दौरान तौकीर बरेली की राजनीति में बड़ा चेहरा बन गया।इस कारण उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी। बरेली बवाल के बाद तौकीर से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले गए।इसी दौरान यह बैंक लोन सामने आया।जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जितेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि तौकीर रजा पर बैंक अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply