अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिव्यांग के घर नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा, बंधक बनाकर की लूटपाट; पुलिस मान रही संदिग्ध

On: September 21, 2025 11:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दिव्यांग के घर नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा, बंधक बनाकर की लूटपाट; पुलिस मान रही संदिग्ध

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव गंगागढ़ में शनिवार रात तकरीबन एक बजे नकाबपोश बदमाशों ने एक दिव्यांग के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने दिव्यांग रामप्रकाश श्रीवास्तव को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर अलमारी में रखे 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली। वारदात के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। वहीं पुलिस मामला लेन-देन से जुड़ा बताते हुए घटना को संदिग्ध मान रही है।

दिव्यांग रामप्रकाश ने बताया कि वह घर के बरामदे में सो रहे थे, तभी एक बदमाश ने उनके सीने पर तमंचा सटाकर धमका दिया और बाकी बदमाश घर के भीतर घुस गए।बदमाशों ने अलमारी में रखा सामान जमीन पर बिखेर दिया और उसमें रखे 70 हजार रुपये निकाल लिए।रामप्रकाश के अनुसार ये रुपये उन्होंने दो दिन पहले ही बैंक से जमीन की खरीदारी के लिए निकाले थे।

आधे घंटे तक घर खंगाला:-पीड़ित ने बताया कि बदमाश लगभग आधा घंटा घर में कीमती सामान तलाशते रहे। सभी नकाबपोश थे और उनके हाथों में असलहे थे।भयभीत रामप्रकाश ने बताया कि जाते-जाते बदमाशों ने उनका चेहरा कपड़े से बांध दिया और शोर न मचाने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद रामप्रकाश ने शोर मचाया तो परिजन और गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।उन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।थोड़ी देर बाद डायल 112 और चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से गांव में बदमाशों की चहल-कदमी की सूचना पुलिस को देते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद गश्त नहीं बढ़ाई गई

संवेदनशील इलाका और बड़ी वारदात:-गंगागढ़ गांव जिले की सीमा पर बसा है और इसके बाद रामपुर जिले की सीमा शुरू हो जाती है। पास ही अरिल की कटरी में बसे करीब डेढ़ दर्जन गांव सुरक्षा की दृष्टि से पहले से ही संवेदनशील माने जाते हैं। लंबे अरसे बाद इस इलाके में ऐसी वारदात हुई है, जिससे लोग सहमे हुए हैं।

लेन-देन से जुड़ा मामला बता रहे एसओ:-इस मामले में फैजगंज बेहटा थाने के एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि मामला लेन-देन से जुड़ा प्रतीत होता है, फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ अग्निकांड में मृत विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व निकाला कैंडल मार्च

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा, कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक हैं

Amroha News-अमरोहा में शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, गौ हत्यारों का साथ देने वाले भी पापी, जानें विस्तार से

 भड़काऊ वीडियो पोस्ट शेयर करने के विरुद्ध नाजिया इलाही के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की  

Amroha News : वृद्ध का शव गंगा किनारे मिलने के बाद परिवार में मचा कोहराम

Moradabad News : फायर NOC न मिलने पर चाणक्य कोचिंग अकैडमी सील

Leave a Reply