अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जहरीला पदार्थ खाने से मायके में रह रही विवाहिता की मौंत 

On: June 19, 2026 2:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जहरीला पदार्थ खाने से मायके में रह रही विवाहिता की मौंत 

बदायूं| उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर में जहरीला पदार्थ खाने से मायके में रह रही विवाहिता की मौत हो गई।परिवार के लोगों ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे बुलाकर नहीं ले जा रहे थे और दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे।इसको लेकर उसकी फोन पर कहासुनी भी हुई थी,जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।मामला उझानी कोतवाली के मानपुर गांव का है।यहां के रहने वाले मेवाराम ने अपनी बेटी स्वाती 22 वर्ष की शादी बिल्सी कोतवाली के गुधनी खौसारा गांव के रहने वाले विकास के साथ 30 अप्रैल 2025 को की थी।

शादी के बाद से ही विकास और उसके परिवार के लोग बाइक की मांग कर रहे थे।स्वामी के मामा ने बताया कि करीब दो महीने पहले स्वामी अपने मायके आई थी।इसके बाद उसका पति विकास उसे बुलाने नहीं आया और फोन पर कहता था कि जब तक बाइक नहीं मिलेगी,तब तक वह उसे बुलाने नहीं आएगा।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होती रही।इसी कहासुनी से परेशान होकर स्वाती ने जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए लेकर गए,लेकिन उसकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि विवाहिता की मौत की सूचना मिली है।शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply