संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौंत..ससुरालियों पर हत्या का आरोप..
बदायूँ।मूसाझाग क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर सुलरा में कल शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल के लोगों पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है।

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव छछऊ निवासी आदेश कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अप्रैल 2022 में अपनी बेटी नेहा (23) की शादी मूसाझाग के गांव मोहम्मद नगर सुलरा के संदीप के साथ की थी। बेटी की शादी में उन्होंने अपने सामर्थ्य के हिसाब से दहेज दिया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बेटी को परेशान करने लगे। उसके साथ मारपीट करते।दो लाख रुपये की मांग करके उसे प्रताड़ित करते। शुक्रवार दोपहर उन्हें सूचना मिली कि बेटी की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी है। वह परिजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंची। जहां उन्हें बेटी का शव मिला।
ससुराल के लोग गायब थे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। मां ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ बेटी की हत्या किए जाने के आरोप में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई जाएगी।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)
Related