संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप..
बदायूं।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गांव नगला शर्की निवासी विवाहिता रजनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।उसका शव सोमवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।घटना की जांच शुरू कर दी है।

उझानी थाना क्षेत्र के जिरौलिया कुर्मियान गांव निवासी ब्रजेंद्र सिंह ने अपनी बेटी रजनी की शादी करीब तीन वर्ष नगला शर्की गांव निवासी रक्षपाल के बेटे पंकज से की थी।आरोप है कि शादी के बाद से ही रजनी के ससुरालवाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।नकदी व सामान लाने की लगातार मांग की जाती थी।मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने सोमवार की रात रजनी को मारकर फंदे से लटका दिया। बाद में उन्हें फोन कर जानकारी दी कि उसने आत्महत्या कर ली है।मायका पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)
Related