अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सहसवान में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: हाई लॉस फीडर पर 10 बिजली चोर धरे, लाखों की चोरी उजागर

On: September 19, 2026 4:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सहसवान में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: हाई लॉस फीडर पर 10 बिजली चोर धरे, लाखों की चोरी उजागर

सहसवान। विधुत निगम द्वारा जनपद में बढ़ते लाइन लॉस और राजस्व हानि को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को सहसवान टाउन में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार आज पीलीभीत विजिलेंस टीम और सहसवान डिवीजन की विभागीय टीम द्वारा संयुक्त रूप से हाई लॉस फीडर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।यह अभियान उच्चाधिकारियों के कड़े निर्देशों और अधीक्षण अभियंता के मार्गदर्शन में चलाया गया।सूत्रों के अनुसार विजिलेंस टीम ने सुबह से ही फीडर के संदिग्ध क्षेत्रों को चिन्हित कर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान टीम को मौके पर 10 अलग-अलग स्थानों पर सीधे कटिया डालकर और मीटर बाईपास कर बेखौफ तरीके से बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी 10 स्थानों पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर पुख्ता साक्ष्य एकत्र किए और अवैध कनेक्शनों को तुरंत विच्छेदित कर दिया।

विभाग को मिली बड़ी कामयाबी:-इस कार्यवाही को विभाग की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। इस फीडर पर लंबे समय से 45 प्रतिशत से अधिक लाइन लॉस आ रहा था, जिससे निगम को हर माह लाखों रुपये की राजस्व हानि हो रही थी। इन 10 चोरियों के पकड़े जाने के बाद फीडर के लॉस में 10 से 12 प्रतिशत की कमी आने की उम्मीद है, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के ईमानदार उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज और निर्बाध आपूर्ति के रूप में मिलेगा।

कड़ी कानूनी कार्यवाही के निर्देश:-विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए सभी 10 लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की सुसंगत धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज कराने और निर्धारण की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। प्रत्येक दोषी पर चोरी की गई बिजली के आकलन के आधार पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना न देने पर जेल तक की कार्यवाही हो सकती है।

अधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि हाई लॉस वाले सभी फीडरों को चिन्हित कर लिया गया है और आने वाले दिनों में इस प्रकार के औचक छापामार अभियान और भी तेज किए जाएंगे।बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस सफल अभियान में पीलीभीत विजिलेंस प्रभारी व उनकी टीम तथा स्थानीय अवर अभियंता,लाइन स्टाफ और विभागीय कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।अधिकारियों ने टीम की पीठ थप-थपाते हुए इसी प्रकार ईमानदारी से अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि चोरी की सूचना टोल फ्री नंबर पर दें और वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

 Sahaswan News: चार माह का एरियर न मिलने पर आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का हंगामा, नगरपालिका में महिलाओं ने दिया धरना

Badaun News: घर में घुसकर महिला के साथ चार लोगों ने की मारपीट गाली गलौज जान से मार देने की दी धमकी

Badaun News: विधवा की नाबालिक पुत्री को भगाकर ले जाने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Badaun News: सरसों के तेल में मिलावट पर कारोबारी व फैक्टरी मालिक पर 1.50 लाख जुर्माना

Badaun News: शादी में बीमारी छिपाने और जेवरात हड़पने के आरोप में पत्नी समेत सात ससुरालियों पर केस

Badaun News: बदायूं में गोवंशों की मौत के मामले को लेकर शासन की बड़ी कार्यवाई: दो पशु चिकित्साधिकारी निलंबित

Leave a Reply