अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

डीजे पर आंबेडकर के गाने न चलाने पर चले लाठी-डंडे, 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज..

On: July 28, 2025 1:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

डीजे पर आंबेडकर के गाने न चलाने पर चले लाठी-डंडे, 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज..

वजीरगंज।थानाक्षेत्र के गांव कुनार में शनिवार रात करीब आठ बजे डीजे पर आंबेडकर के गाने न बजाना एक युवक को भारी पड़ गया। गांव के डेढ़ दर्जन लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव कुनार निवासी चरण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।बताया है कि शनिवार रात को वह अपने ट्रैक्टर पर डीजे बजाते हुए जा रहा था।आरोप है गांव के कुछ दबंगों ने ट्रैक्टर रोक लिया।कहने लगे गाने आंबेडकर के ही बजाने हैं,शिव के गाने बंद करो।विरोध करने पर गली-गलौज करने लगे।लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में आए परिवार के साथ भी मारपीट की गई।इस हमले में चार लोग गंभीर घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।थाने लाकर पूछताछ की।पीड़ित की तहरीर पर अनेक सिंह ,धारा सिंह ,अजय ,रतन सिंह, चरन सिंह,रामवीर, दीपक, प्रदीप, गौरव, मोहित,रोहित, सुशील, सर्वेश, संदीप, हिमांशु व करन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply