अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूटेरा गिरफ्तार….10 फरवरी से अब तक पांच महिलाओं से कर चुका था लूटपाट

On: February 24, 2024 1:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूटेरा गिरफ्तार….10 फरवरी से अब तक पांच महिलाओं से कर चुका था लूटपाट

बिल्सी थाना क्षेत्र कस्बे की बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था निशाना,

बदायूं।बिल्सी कस्बे में लगातार महिलाओं को शिकार बना रहा लुटेर बृहस्पतिवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुठभेड़ के दौरान उसे पैर में गोली लगी। उसके पास से एक तमंचा, दो कुंडल और करीब नौ हजार रुपये बरामद हुए हैं।

शुक्रवार दोपहर एसपी देहात राम मोहन सिंह ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि 21 फरवरी को बिल्सी कस्बे के मोहल्ला नंबर पांच निवासी प्रमोद देवी पत्नी नरेश गुप्ता अपने नाती को लेने उसके स्कूल जा रहीं थीं। बाला जी तिराहे पर एक लुटेरा उनका एक कुंडल लूटकर ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो पता चला कि लुटेरा कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी शादाब पुत्र गुड्डू है। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। इससे पहले उसने 13 और 19 फरवरी को भी महिलाओं के कुंडल नोचे थे।

बृहस्पतिवार रात सूचना पर पुलिस ने बरनी ढकपुरा रोड पर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर शादाब ने गोली चलाई जिस पर जवाबी फायरिंग में उसे पैर में गोली लगी। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह दिन में मजदूरी करता है। दोपहर के समय खाना खाने के बहाने निकलता था और बुजुर्ग महिलाओं के कुंडल लूटकर भाग जाता था। वह अब तक कस्बे की पांच महिलाओं के कुंडल लूट चुका था।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply