अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अखिलेश के राज में आजम खां के चाबुक से चलती थी सत्ता की लगाम: Keshav Prasad Maurya

On: July 17, 2025 7:36 PM
Follow Us:
Keshav Prasad Maurya
---Advertisement---

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने जेल में बंद आजम खान को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के शासन में सत्ता की असली ताकत आजम खान के चाबुक से चलती थी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बात ज्यादा पुरानी नहीं है जब सपा बहादुर अखिलेश यादव के शासन में सत्ता की असली ताक़त आजम खान के चाबुक से चलती थी।

कांग्रेस आईसीयू में है, जल्द वेंटिलेटर पर जाने वाली है : Keshav Prasad Maurya

यह पूरा प्रदेश जानता था, सपा के वही भाईजान अब अपनी पार्टी के लिए ना तो घर के हैं और ना ही घाट के।” केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सपा के गलियारों में यह चर्चा भी आम है कि अपने बहादुर का नाम सुनकर उनको ‘मितली’ आने लगती है।

इसके पहले केशव ने अपने एक एक्स पोस्ट में कहा कि हिंदुओं की आस्था को व्यापार बताने का ‘दुस्साहस’ करने वाले सपा बहादुर अखिलेश यादव ने सही मायने में मुस्लिम, मस्जिद और मदरसों को अपने ‘वोट का बाज़ार’ बना रखा है। सपाईयों को अपने बहादुर से समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर ‘मदरसावादी पार्टी’ रखने की मांग करनी चाहिए।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान इन दिनों जेल में बंद हैं। उनके ऊपर कई मामले दर्ज हैं। बीते दिनों उनकी पत्नी उनसे मिलने जेल पहुंची थी। तंजीन ने कहा, अब हमें सपा से कोई उम्मीद नहीं है। सिर्फ अल्लाह पर भरोसा है। आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा के आरोपों पर अखिलेश यादव ने सफाई दी।

Keshav Prasad Maurya समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान इन दिनों जेल में बंद हैं

Keshav Prasad Maurya ने कहा था कि हमने आजम खान की हर संभव मदद करने की कोशिश की। अब उनकी मदद अल्लाह, ईश्वर और अदालत ही कर सकते हैं। यही सच है। मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन अपनी अलग राय व्यक्त कर चुके हैं। फिलहाल सपा इस मुद्दे पर खामोश है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply