अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कांग्रेस आईसीयू में है, जल्द वेंटिलेटर पर जाने वाली है : Keshav Prasad Maurya

On: June 11, 2025 6:09 PM
Follow Us:
Keshav Prasad Maurya
---Advertisement---

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार के पिछले 11 साल को झूठा बताया। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति यह है कि वो आईसीयू में है और बहुत जल्द वेंटिलेटर पर जाने वाली है।

समाजवादी पार्टी को ‘समाप्तवादी पार्टी’ बनाने का काम करेंगे : Keshav Prasad Maurya

पीएम मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान Keshav Prasad Maurya ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। अजय राय और इनके नेता राहुल गांधी बयानबाजी में माहिर हैं। राहुल गांधी को बयानबाजी में वीरता हासिल है। अजय राय भी बयानबाजी में वीरता हासिल कर चुके हैं।

पीएम मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी ‘समाप्त पार्टी’ बनने की ओर बढ़ रही है। इनकी सरकारों में बड़े-बड़े गुंडे, माफिया पलते थे। लेकिन, भाजपा सरकार में इन गुंड़ों ने या तो सरेंडर कर दिया या ये यमलोक पहुंच गए। यह हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमारी सरकार में कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता है।

Keshav Prasad Maurya कांग्रेस और सपा अब राजनीतिक रूप से आईसीयू में 

मौर्य ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, “कांग्रेस और सपा अब राजनीतिक रूप से आईसीयू में हैं। जनता जल्द ही इन्हें 2047 विकसित भारत बनने तक के लिए वेंटिलेटर पर पहुंचा देगी। राहुल गांधी और अखिलेश यादव के देश और समाज विरोधी जहरीले बयानों का यही सही इलाज है।“

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply