अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kejriwal के साथ बैठक के बाद बोले मान- हम पंजाब को एक मॉडल बनाएंगे और देश को दिखाएंगे

On: February 11, 2025 8:06 PM
Follow Us:
Kejriwal
---Advertisement---

नयी दिल्ली/चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद Kejriwal के साथ बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनके मंत्री व विधायक बाहर आ गए हैं। मान ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब से हमारे सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक यहां आए थे। हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आए थे। दिल्ली चुनाव में पंजाब के हमारे साथियों ने बहुत मेहनत की, इसलिए उन्होंने उनका धन्यवाद किया।

पंजाब के विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे Kejriwal

 

 

 

 

 

 

Kejriwal : पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में बहुत काम कर रही

उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में बहुत काम कर रही है, चाहे बिजली का क्षेत्र हो या शिक्षा का, हम वहां काम कर रहे हैं और हमें इसमें और भी तेजी लानी है… हार-जीत होती रहती है, हम दिल्ली की टीम के अनुभव का पंजाब में इस्तेमाल करेंगे। मान ने कहा कि हमारी पार्टी अपने काम के लिए जानी जाती है, हम धर्म, गुंडागर्दी की राजनीति नहीं करते। आज हमारी दिल्ली और पंजाब की टीमों ने मिलकर फैसला किया है कि हम पंजाब को एक मॉडल बनाएंगे और देश को दिखाएंगे।
बैठक के बारे में बताते हुए पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने पंजाब के विधायकों और मंत्रियों की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर कहा, “पंजाब को सुशासन में, विकास में नेशनल लेवल का मॉडल बनाया जाएगा, उसके लिए आज चर्चा हुई…दिल्ली की हार को लेकर भी मंथन हुआ है…दिल्ली के लोगों ने AAP को नकारा नहीं है, लोगों ने AAP को विपक्ष में बैठाया है ताकि ये सरकार से लोगों के काम करवा सकें…सभी विधायक एकजुट हैं।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply