अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

(कांवड़ यात्रा) रूट डायवर्जन पर वाहनों को रोकने में यातायात कर्मियों ने बहाया पसीना…

On: July 12, 2025 6:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

(कांवड़ यात्रा) रूट डायवर्जन पर वाहनों को रोकने में यातायात कर्मियों ने बहाया पसीना…

एसएसपी ने कांवड़ यात्रा मार्गों का किया निरीक्षण,पुलिसकर्मियों को रूट डायवर्जन का शत-प्रतिशत पालन करने के दिए निर्देश 

बदायूं।कांवड़ यात्रा को लेकर शुक्रवार शाम पांच बजे से रूट डायवर्जन की तैयारी में यातायात कर्मी जुट गए।रात आठ बजे तक पूरी तरह से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया।पटेल चौक से किसी वाहन को नहीं निकलने दिया जा रहा है।पहले दिन यातायात पुलिस कर्मियों को वाहन रोकने को पसीना बहाना पड़ा है।

बरेली-मथुरा हाईवे को बंद कर दिया गया है।कछला से लेकर शहर और बरेली हाईवे तक कांवड़ियों के अलावा किसी दूसरे वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।इसके तहत खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के सामने बैरियर लगाकर वाहनों को रोक दिया गया है। बरेली जाने वाले सभी वाहनों को कुंवरगांव,आंवला,गैनी,अलीगंज होते हुए निकाला जा रहा है।बरेली से आने वाले वाहन भी इसी रूट से आ रहे हैं।चंदौसी-मुरादाबाद की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को सरदार पटेल चौराहे पर ही रोका जा रहा है।केवल रोडवेज बसे खेड़ा नवादा, दातागंज तिराहा होते हुए स्टैंड पहुंच रहीं हैं।

शुक्रवार को रूट डायवर्जन लागू होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रूट डायवर्जन रात आठ बजे से लागू किया गया तो दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब चंदौसी संभल या फिर बिल्सी मुजरिया होकर सफर तय करना पड़ा।

एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया चेक किए कांवड़ मार्ग:-शुक्रवार शाम को एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह ने एसपी सिटी व देहात के साथ भारी पुलिस को साथ लेकर कांवड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण किया।उन्होंने बैरियर को चेक किया।उन्होंने नगर क्षेत्र के मुख्य चौराहों, मार्गो, भीड़-भाड़ वाले स्थानों,रोडवेज बस स्टैंड, लावेला चौक आदि पर पैदल गश्त किया।वहीं यातायात पुलिस को रूट डायवर्जन का शत-प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply