अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 3 युवतियां सहित 8 लोग को पुलिस ने हिरासत में लिया

On: May 16, 2026 12:11 PM
Follow Us:
kanuar
---Advertisement---

कानपुर । रावतपुर क्षेत्र स्थित विनायकपुर के रिद्धि पैलेस होटल में शुक्रवार देर शाम पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल के अंदर चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें तीन युवतियां और आठ युवक शामिल थे। कार्रवाई के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

छापेमारी में ये भी खुलासा हुआ कि इस होटल के कमरों में हिडेन कैमरे लगाकर कपल्स के वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे और फिर कपल्स को ब्‍लैकमेल किया जाता था। पुलिस को कमरे से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं। पुलिस अब कड़ी से कड़ी जोड़ इस रैकेट के जड़ तक जाने की कोशिश कर रही है ताकि इसके फैले नेटवर्क को खत्म किया जा सके।

पहले विस्‍तार से जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर प्रभारी डा सुमेध मिलिंद जाधव और एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर रावतपुर के विनायकपुर स्थित रिद्धि पैलेस में छापा मारा। पुलिस की इस छापेमारी से अफरा तफरा मच गई। कमरों की तलाशी ली गई। मौके से तीन युवतियां और आठ युवक हिरासत में लिए गए।

पूछताछ के बाद छह लोगों की सेक्स रैकेट में संलिप्तता नहीं मिली। जिसकी वजह से उनका शांति भंग में चालान किया गया है। जबकि तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान औरैया के निनारी निवासी सेक्स रैकेट सरगना प्रमोद गुप्ता, रावतपुर की प्रीति सिंह, नवाबगंज की मीनू, नवाबगंज की किरण और बर्रा निवासी अंबिका के रूप में हुई है।

चार्जरनुमा कैमरे से करते रिकॉर्डिंग, 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले

सरगना प्रमोद गुप्ता के मोबाइल में 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले है। इसके अलावा ये भी पता चला है कि आरोपित ने कुछ दिन पहले इस होटल को किराए पर लेकर सेक्स रैकेट का काम शुरू किया था। इससे पहले आरोपित अन्य थानाक्षेत्रों में सेक्स रैकेट चलाता था। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ में जुटी है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि तीन युवतियों समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जेल भेजा जायेगा।

जरूरतमंद औरतें होती थीं टारगेट

रावतपुर पुलिस ने बताया कि संचालक प्रमोद गुप्ता ने एक सप्ताह पहले इस होटल को किराये पर लिया था। इससे पहले यह लोग कल्याणपुर में देह व्यापार करा रहे थे। पुलिस की मानें तो आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं को प्रमोद और प्रीति अपना शिकार बनाते थे। ग्राहकों से वसूली गई आधी रकम को यह लोग देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं को दे देते थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply