सरकारी हैंडपंप के पटिया की ईंटें चोरी करके ले जा रहे चोरो को टोकना पड़ा भारी,
आरोपी ने दंपति को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा दंपति सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज,
गंभीर रूप से घायल दंपति को चिकित्सीय परीक्षण हेतु पुलिस ने भेजा सीएचसी अंबियापुर,
बदायूं।जनपद के थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर भूड़ निवासी मोरपाल पुत्र प्रेमपाल ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की ग्राम में लगे इंडिया मार्क हैंडपंप जो सरकार द्धारा लगवाया गया था।उसे हैंडपंप की पटिया में लगी ईटों को उसका भाई धर्मवीर पुत्र प्रेमपाल उसकी पत्नी सुधा रामनिवास पुत्र देवेंद्र चोरी करके दिन-दहाड़े ले जा रहे थे। जब मैंंने ऐसा न करने को कहा तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर मुझे तथा मेरी पत्नी को सड़क पर डालकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।जिससे हम दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हमारे शोर मचाए जाने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए पीड़ित मोरपाल के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने अपराध संख्या 114 धारा 115/2, 357/3 के अंतर्गत मामले की आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

