अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

विकसित भारत’ के निर्माण के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना जरूरी : PM Modi

On: January 23, 2025 3:01 PM
Follow Us:
It is necessary to get out of your comfort zone to build a 'developed India': PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली । PM Modi ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के मौके पर कटक में आयोजित ‘पराक्रम दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि नेताजी ने आजादी के लिए कष्टों को चुना, चुनौतियों को चुना, देश-विदेश में भटकना पसंद किया। मगर, वो कंफर्ट जोन के बंधन में नहीं बंधे। इसी प्रकार आज हम सभी को ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना है। उन्होंने कहा कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती के पावन अवसर पर पूरा देश श्रद्धापूर्वक उन्हें याद कर रहा है। मैं नेताजी सुभाष बाबू को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। इस वर्ष के ‘पराक्रम दिवस’ का भव्य उत्सव नेताजी की जन्मभूमि पर हो रहा है। मैं ओडिशा की जनता को, ओडिशा सरकार को, इसके लिए बहुत बधाई देता हूं। कटक में नेताजी के जीवन से जुड़ी एक विशाल प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें नेताजी के जीवन से जुड़ी अनेक विरासतों को एक साथ सहेजा गया है। कई चित्रकारों ने कैनवास पर नेताजी के जीवन प्रसंग की तस्वीरें उकेरी हैं। इन सबके साथ नेताजी के जीवन पर आधारित कई पुस्तकों को भी इकट्ठा किया गया है। ये सारी विरासत मेरे युवा भारत, नए भारत को एक नई ऊर्जा देगी।

फिजी के प्रधानमंत्री ने PM Modi को बताया दुनिया का ‘बॉस’

 

 

 

 

 

 

PM Modi ने कहा कि आज जब हमारा देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि के लिए जुटा है, तब नेताजी के जीवन से हमें निरंतर प्रेरणा मिलती है। नेताजी के जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य था, आजाद हिंद। उन्होंने अपने संकल्प की सिद्धि के लिए अपने फैसले को एक ही कसौटी पर परखा, आजाद हिंद। नेताजी एक समृद्ध परिवार में जन्मे, उन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा पास की। वे चाहते तो अंग्रेजी शासन में वरिष्ठ अधिकारी बनकर आराम की जिंदगी जीते। लेकिन, उन्होंने आजादी के लिए कष्टों को चुना, चुनौतियों को चुना, देश-विदेश में भटकना पसंद किया। नेताजी सुभाष कंफर्ट जोन के बंधन में नहीं बंधे। इसी प्रकार आज हम सभी को ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना है। हमें खुद को ‘ग्लोबली बेस्ट’ बनाना है। एक्सीलेंस को चुनना ही है। एफीशिएंसी पर फोकस करना है। पीएम मोदी ने कहा, ”नेताजी ने देश की स्वतंत्रता के लिए आजाद हिंद फौज बनाई। इसमें देश के हर क्षेत्र, हर वर्ग के वीर और वीरांगनाएं शामिल थीं। सभी की भावना एक थी, देश की आजादी। यही एकजुटता आज ‘विकसित भारत’ के लिए बहुत बड़ी सीख है, तब स्वराज के लिए हमें एक होना था, आज ‘विकसित भारत’ के लिए हमें एक रहना है। आज विश्व में हर तरफ भारत की प्रगति के लिए अनुकूल माहौल है। दुनिया भारत की ओर देख रही है कि कैसे हम इस 21वीं सदी को ‘भारत की शताब्दी’ बनाते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण कालखंड में हमें नेताजी सुभाष की प्रेरणा से भारत की एकजुटता पर बल देना है। हमें उन लोगों से भी सतर्क रहना है, जो देश को कमजोर करना चाहते हैं, जो देश की एकता को तोड़ना चाहते हैं। नेताजी सुभाष ‘भारत की विरासत’ पर बहुत गर्व करते थे। वे अक्सर भारत के समृद्ध लोकतांत्रिक इतिहास की चर्चा करते थे। आज भारत गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल रहा है। अपनी विरासत पर गर्व करते हुए विकास कर रहा है।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment