अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

लापरवाही करने को लेकर बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश..

On: November 10, 2025 8:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

लापरवाही करने को लेकर बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश..

बदायूं। लापरवाह बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश एसडीएम सदर ने दिए हैं।इससे पहले उसको नाेटिस के साथ ही मानदेय रोकने की भी कार्रवाई हो चुकी है।इसके बाद भी उसने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य शुरू नहीं किया।लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एसडीएम सदर मोहित कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है।उन्होंने विधानसभा शेखूपुर के प्राथमिक विद्यालय सढोमई (मजरा अलापुर) पर तैनात बीएलओ अशोक कुमार की ओर से चुनाव कार्य प्रारंभ न किए जाने पर कठोर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम सदर ने बताया कि बीएलओ को पहले नोटिस के माध्यम से कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया था। इसके बाद भी कार्य न करने पर आठ नवंबर को फिर नोटिस जारी किया गया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह को उनके मानदेय रोकने और तत्काल कार्य आरंभ कराने के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद नौ नवंबर तक संबंधित बीएलओ ने कोई कार्य प्रारंभ नहीं किया।इस पर उच्च अधिकारियों ने गंभीर नाराजगी व्यक्त की है।इसके बाद एसडीएम सदर ने बीएलओ अशोक कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसे किसी भी कर्मचारी/अधिकारी की ओर से चुनाव दायित्वों की अवहेलना की,तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply