अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दरोगा आत्महत्या मामला: परिजन बोले- इंस्पेक्टर के दबाव में पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट

On: June 6, 2026 1:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दरोगा आत्महत्या मामला: परिजन बोले- इंस्पेक्टर के दबाव में पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट

बदायूं।न्यायालय की सुरक्षा में तैनात दरोगा मेघश्याम गौतम बृहस्पतिवार को मधुबन कॉलोनी में अपने किराये के कमरे में फंदे से लटके मिले थे।परिजनों ने न्यायालय सुरक्षा प्रभारी इंस्पेक्टर शाहिद अली पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराने की तहरीर सिविल लाइंस थाने में दी।आरोप है कि इंस्पेक्टर के दबाव में केस दर्ज नहीं किया गया है।वहीं लाइन हाजिर किए गए इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।

दरोगा के भाई रामेश्वर प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि हमने बदायूं की सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर इंस्पेक्टर शाहिद अली पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की,लेकिन पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज नहीं किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय सुरक्षा प्रभारी शाहिद खान प्रभावशाली है।पुलिस उसके दबाव में तहरीर पर केस दर्ज नहीं कर रही है।

वहीं,न्यायालय सुरक्षा प्रभारी के सहयोग में उनके परिवार के पास फोन आ रहे हैं।फोन करके कहा जा रहा है कि केस दर्ज क्यों कराना चाहते है,जबकि उनको लाइन हाजिर कर दिया गया है।रामेश्वर प्रसाद ने कहा,न्यायालय सुरक्षा प्रभारी की वजह से उनके भाई चले गए।उन्होंने कहा कि अगर पुलिस की ओर से तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय मांग इसकी शिकायत करेंगे।दरोगा के परिजनों ने जो तहरीर दी है पुलिस के स्तर से उसकी जांच की जा रही है।जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटी रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply