अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जेल का निरीक्षण कर सुनी बंदियों की समस्याएं

On: May 9, 2024 4:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जेल का निरीक्षण कर सुनी बंदियों की समस्याएं

बदायूँ।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण, बदायूँ के शिव कुमारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्धारा दिनांक 08 अप्रैल को अपरांंह समय 03ः30 बजे जनपद के जिला कारागार बदायूँ का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान ऐसे निरूद्ध बन्दी जो दंण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 436क से अच्छादित हैं तथा अपनी आधी सजा से अधिक समय व्यतीत कर चुके हैं उससे सम्बन्धित बंदियों की सूची व इनकी रिहाई के सन्दर्भ में किये गये कार्यवाही उपलब्ध कराये जाने हेतु अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया जिला कारागार बदायूं में पाकशाला एवं समस्त वैरिकों का निरीक्षण किया तथा निरन्तर स्वच्छता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों की समस्याओं को सुना गया, उनके विधिक सहायता के वारे में पूछताछ किया गया तथा उनको विधिक सहायता हेतु जागरूक भी किया गया।

इसी क्रम में निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बन्दियों को दवा उपलब्ध कराने, महिला कैदियों के साथ रह रहे उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार में चीफ एल0ए0डी0सी0, ब्रहमानन्दन गौतम,डिप्टी चीफ एल0ए0डी0सी0, सत्यवीर सिंह, अस्टिंट एल0ए0डी0सी0,  राकेश कुमार यादव, अस्टिंट एल0ए0डी0सी0, कुमारी कशिश सक्सेना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ, अधीक्षक जिला कारागार डॉ0 विनय कुमार, कारापाल श्री रणनजय सिंह, उपकारापाल  कमल चन्द, उपकारापाल रेनू वैदिक, उपकारापाल मो0 खालिद, चिकित्साधिकारी, डॉ0 गौरव सिंह चौहान, चिकित्साधिकारी, डॉ0 सारिक हुसैन, फार्माशिष्ट, गोपाल सिंह उपस्थित रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply