अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बूंदी के लड्डू में निकले कीड़े..खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान से लिया लड्डू का नमूना

On: September 25, 2025 7:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बूंदी के लड्डू में निकले कीड़े..खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान से लिया लड्डू का नमूना

बिल्सी।खैरी रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से लिए गए बूंदी के लड्डू में मंगलवार को कुछ कीड़े निकले थे।इसके बाद इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।

बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूषित मिठाइयों की बिक्री नियंत्रित करने के उद्देश्य से छापा मारा।इस दौरान टीम ने नगर के अटल चौक के निकट एक दुकान से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया।इसके बाद नगर के मिठाई एवं खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल हो गया और वह अपनी दुकानों के शटर डालकर भाग गए।

मंगलवार की शाम तहसील क्षेत्र के गांव अगोल निवासी फूल सिंह पुत्र लेखराज खैरी रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से एक किलो बूंदी के लड्डू खरीदकर अपने घर ले गए थे। जब उन्होंने लड्डू खाने के लिए परिवार के लोगों को दिए तो उसमें कीड़े दिखे। जिसका उन्होंने वीडियो बना लिया।

पीड़ित ने दुकानदार से जाकर लड्डुओं में कीड़े निकलने की शिकायत की तो दुकानदार फूल सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गया। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी आरएन मिश्रा कार्रवाई के लिए यहां पहुंचे।जहां उक्त दुकानदार की मिठाई की दुकान बंद मिली।इसी दौरान नगर के अटल चौक पर दीपक स्वीट्स के यहां बूंदी के लड्डू का नमूना लिया, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जो भी दूषित खाद्य पदार्थ एवं मिठाई की बिक्री करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- अंतिम पंचवर्षीय योजना वर्ष 2021/26 की संभावित अंतिम क्षेत्र पंचायत बोर्ड सहसवान की बैठक 21 जनवरी को

Social Reform : अमरोहा कलेक्ट्रेट में गूंजी शपथ- “हम बनाएंगे बाल विवाह मुक्त भारत”, शिक्षा पर दिया जोर

Amroha News-अमरोहा DM का बड़ा फैसला, पीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाजपीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाज

Amroha News : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, हसनपुर में 23 जनवरी को लगेगा ‘रोजगार शिविर’

Amroha News : अमरोहा को ‘निपुण’ बनाने के लिए लखनऊ से पहुंचीं मोहिनी ठाकुर

Sainik School Success : धनौरा के BSD एकेडमी का जलवा! सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 34 मेधावियों ने गाड़े झंडे

Leave a Reply

error: Content is protected !!