अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

27 अप्रैल तक 85 प्लस व पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के मतदान हेतु उपलबध कराएं मतदान अभिकर्ताओं की सूचना

On: April 26, 2024 5:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

27 अप्रैल तक 85 प्लस व पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के मतदान हेतु उपलबध कराएं मतदान अभिकर्ताओं की सूचना

बदायूँ।जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के द्वारा 85 प्लस व पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को डाकमत की सुविधा प्रदान की गयी है, इस क्रम में 23 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बदायूँ की समस्त विधानसभाओं के अन्तर्गत समस्त 85 प्लस व पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को फार्म-12डी का वितरण किया गया है, जिसकी सूची ए०आर०ओ० द्वारा प्रारुप-9 पर प्रमाणित करते हुए रिटर्निंग आफीसर 23-लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बदायूँ को उपलब्ध करायी गयी है।
उन्होंने बताया कि रिटर्निंग आफीसर 23-लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बदायूँ द्वारा प्रारुप-12 पर हस्ताक्षर करते मतदान हेतु 85 प्लस व पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की सूची तैयार कर ली गयी जिसके आधार पर दिनांक 29 व 30 अप्रैल 2024 को मतदाताओं के घर-घर जाकर पोलिंग पार्टियों द्धारा मतदान की कार्यवाही सम्पन्न करायी जायेगी।
उन्होंने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 23-बदायूँ व 24-आंवला के समस्त अभ्यर्थियों को 85 प्लस व पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की तैयार की गई मतदाता सूची को प्रेषित करते हुए कहा कि वह दिनांक 29 अप्रैल व 30 अप्रैल 2024 के मतदान हेतु निर्धारित प्रपत्र (प्रारूप-10) पर अपने मतदान अभिकर्ता नियुक्त करते हुए उसकी सूचना दिनांक 27 अप्रैल 2024 तक समय मध्यान्ह 12 बजे उपलब्ध करा दें।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply