अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से फैला तनाव, भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पुलिस ने संभाली स्थिति..

On: September 23, 2025 11:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से फैला तनाव, भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पुलिस ने संभाली स्थिति..

बदायूं में पैगंबर साहब पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी करने से वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा बगरैन में सोमवार को दो समुदायों के बीच तनाव हो गया।टिप्पणी करने के आरोपी अनिल सिंह राठौर के घर के बाहर दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जुटने पर पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली।पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई।दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई।

आरोपी अनिल बरेली के आंवला कस्बे का रहने वाला है और एक हिंदूवादी संगठन से जुड़ा बताया गया है।वह बगरैन में झोलाछाप शाजिया के घर में संचालित क्लीनिक में उनका हाथ बंटाता है।और वहीं रहता है। पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी की जानकारी मिलने से भड़के लोगों ने युवक और शाजिया का आवास घेर लिया।नारेबाजी के बीच हंगामा करते हुए अनिल की गिरफ्तारी की मांग की गई।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट:-हंगामे का पता चलने पर दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए।इसकी जानकारी मिलते ही बगरैन चौकी और वजीरगंज थाने से फोर्स पहुंची। लोगों को समझाकर पुलिस उन्हें पहले चौकी और फिर थाने ले गई। वहां युवक से सोशल मीडिया से पोस्ट डिलीट कराई। साथ ही तहरीर के आधार पर अनिल राठौर के खिलाफ टिप्पणी के मामले में मुकदमा दर्ज कर मामला शांत कराया। वहीं शाजिया की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।भीड़ पर हमला करने का आरोप है।
सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला दो समुदाय के बीच का है।मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया। मामले की जांच करने के बाद ही आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी आदि की कार्रवाई की जाएगी।

चार नामजद व 60-70 अज्ञात पर रिपोर्ट:-सोशल मीडिया पर पैगंबर-ए-इस्लाम के बारे में गलत टिप्पणी करने वाले अनिल राठौर बगरैन के समर्थन में शाजिया ने भी थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट लिखाई।इसमें कहा कि वह सोमवार को घर पर मौजूद थीं।तभी अहसान, रियासत, हाजी शद्दीक, तारीक उर्फ मैकेनिक समेत 60-70 लोग अवैध असलहे और डंडों से लैस होकर घर पर चढ़ आए। आरोप है कि भीड़ ने उनके साथ आए अनिल सिंह राठौर को जान से मारने की धमकी दी और नारेबाजी की।शाजिया का कहना है कि गेट बंद कर उन्होंने और अनिल ने किसी तरह जान बचाई।दर्ज की गई इस रिपोर्ट की जांच इंस्पेक्टर बाबूराम करेंगे।

बरेली तक पहुंचा बगरैन में बवाल का मामला:-पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी का मामला बरेली तक पहुंचा। नबीर-ए-आला हजरत मौलाना अब्दुल्ला रजा कादरी के मुताबिक जानकारी मिलते ही उन्होंने आरोपी अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए बदायूं के एसएसपी से बात की।एसएसपी ने मौलाना को आश्वासन दिया और एक तहरीर सीओ को भेजने को कहा।
इसके बाद उनके कहने पर शमशाद अली के नेतृत्व में ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (यूथ) की बदायूं टीम सीओ ऑफिस पहुंची और तहरीर दी।इसके बाद अनिल पर मुकदमा दायर कर लिया हैं।मौलाना अब्दुल्ला ने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!