दिन दोपहर छोटी बहन के साथ घर के बाहर पेड़ के नीचे सो रही विवाहिता के साथ ग्राम के ही एक युवक ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास,आरोपी हुआ विफल,
युवती को आरोपी ने तमंचा दिखाकर मुंह बंद करने की दी धमकी,
पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
बदायूं।जनपद के थाना उझानी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह प्रदेश में रहकर मजदूरी करती है तथा अपने परिवार की जैसे तैसे गुजर बसर कर रही है वह गत दिवस दोपहर में पेड़ के नीचे अपनी छोटी बहन के साथ सो रही थी।इसी बीच गांव का ही एक युवक रामकिशोर पुत्र चंद्रपाल तमंचा लेकर आ गया और उसने उसके साथ छेड़छाड़ प्रारंभ की उसकी आंख खुल गई तो उसने शोर मचा दिया उपरोक्त राम किशोर ने तमंचे की नोक पर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया शोर मचाए जाने पर उसकी बहन तथा काफी तादाद में ग्रामीण लोग मौके पर पहुंच गए तो आरोपी रामकिशोर उसे जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया।
पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी रामकिशोर के विरुद्ध अपराध संख्या 318 धारा 76 351/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

