आगामी त्योहारों व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नगर में आरपीएफ के साथ स्थानीय पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
पुलिस के फ्लैग मार्च से असमाजिक तत्वों में हड़कंप
सहसवान(बदायूं)आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए आज मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने आरपीएफ के साथ अपनी सतर्कता व मुस्तैदी का एहसास कराने के उद्देश्य नगर में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा व सेवा के लिए हमेशा तत्पर है,सीओ कर्मवीर सिंह व थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस आरपीएफ के सुरक्षा बलों व कमांडरों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।


रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)
