अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जरीफनगर थाना क्षेत्र में 13 साल की किशोरी को घर से किया अगवा, चार युवकों ने किया दुष्कर्म…

On: July 19, 2025 6:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जरीफनगर थाना क्षेत्र में 13 साल की किशोरी को घर से किया अगवा, चार युवकों ने किया दुष्कर्म…

बदायूं।जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से नौ दिन पहले अपहृत किशोरी से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।13 जुलाई को किशोरी सहसवान क्षेत्र में मिली।बृहस्पतिवार को पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की।पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि नौ जुलाई की सुबह पांच बजे जब वह सोकर उठे।तब उनकी 13 वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी।घर का दरवाजा खुला था। वह घर के बाहर आए। जहां उन्होंने देखा कि दो युवक उनकी बेटी को बेसुध हालत में बाइक पर बैठाकर अगवा कर ले जा रहे हैं। वह शोर मचाते हुए युवकों के पीछे दौड़े। इस दौरान उन्होंने दोनों को पहचान लिया।

चौराहे पर खड़ी मिली पीड़िता:-दोनों गांव मालपुर ततेरा के रहने वाले थे।उन्होंने काफी दूर तक बाइक का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले। इसके बाद वह उनके घर पहुंचे, पर वे नहीं मिले। 13 जुलाई को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी सहसवान के अकबराबाद चौराहे पर खड़ी है।वह अपनी बहन के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उनकी बेटी मिल गई। वह डरी-सहमी थी।बेटी ने आपबीती सुनाई।पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ एक युवक को हिरासत में ले लिया है।जरीफनगर इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि किशोरी को अगवा करने की पुलिस को शिकायत नहीं मिली थी।अब पीड़िता के पिता ने चार युवकों पर आरोप लगाए हैं। उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

होश आया तो कमरे में बंद थी किशोरी:-किशोरी ने बताया कि जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में बंद थी।वहां मालपुर ततेरा निवासी सुमित, उमेश व सोनखेड़ा निवासी ओमपाल के अलावा एक युवक और था,वह उसे भी पहचानती है।आरोप लगाया कि चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

सीओ सहसवान कर्मचारी ने बताया कि जरीफनगर क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक युवक को हिरासत में लिया है।शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)  

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply