अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ में शादी के नाम पर युवक से 60 हजार रूपये की ठगी,

On: October 28, 2025 7:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूँ में शादी के नाम पर युवक से 60 हजार रूपये की ठगी,

सच्चाई जानने को पुलिस ने मंदिर में युवक से खिलवाई कसम

बदायूं से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। शादी के नाम पर ठगे गए युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़ित का कहना है कि थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उस पर “फैसले का दबाव बनाया। पुलिस को जब उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ तो मंदिर ले जाकर उससे कसम खिलवाई गई।इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच एसएसपी ने एसपी सिटी को सौंप दी है।

मामला उसहैत थाना क्षेत्र के गढ़िया हरदोपट्टी गांव का है। यहां के रहने वाले अजय पुत्र शिवराज सिंह ने बताया कि बबई भटपुरा गांव के ही दो लोगों ने उसकी शादी तय कराने का झांसा दिया था।उन्होंने कहा कि लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और बारात स्वागत व टेंट के लिए 60 हजार रुपये की जरूरत होगी।अजय ने रकम दे दी और शादी की तारीख 12 मई 2025 तय कर दी गई। परिवार ने सारी तैयारियां कर लीं, लेकिन बारात निकलने से पहले ही दोनों के फोन बंद हो गए और अजय को ठगी का एहसास हुआ। तब से आज तक वह भटकता रहा है।
पीड़ित ने जब पुलिस में शिकायत की तो थाने में उसे मंदिर में कसम खिलवाई गई कि उसने 60 हजार रुपये दिए हैं य नहीं और उसका पुलिस ने वीडियो भी बनवाया जो अब वायरल हो रहा है।कसम खाने के बाद भी उसहैत थाना पुलिस ने पीडित का मुकदमा दर्ज किया और न ही किसी आरोपी पर कार्रवाई हुई।उल्टा,पीड़ित पर समझौता करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी डा. बृजेश सिंह ने पूरे मामले की जांच एसपी सिटी को सौंप दी है।उन्होंने कहा कि जांच में अगर कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply