अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में पत्नी के डांस का रील बनाने से आहत पति ने दी जान,पिछले ही साल हुई थी दोनों की शादी 

On: June 16, 2026 7:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में पत्नी के डांस का रील बनाने से आहत पति ने दी जान,पिछले ही साल हुई थी दोनों की शादी 

बदायूं| स्मार्ट फोन आने के बाद से ही वीडियो देखने और बनाने की खुमारी लोगों पर देखी जा रही है।सोशल मीडिया आने के बाद तो इसमें तेजी आई और रील बनाने का गजब का चलन शुरू हो गया।कुछ मामलों में रील बनाने वाले को परिवार का भी सहयोग मिलता है तो कुछ मामलों में यह कलह का कारण भी बन रहा है।बदायूं में पत्नी का रील बनाना ही कलह का कारण बना और पति ने फंदे से लटककर जान दे दी है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।युवक के इस आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मचा है।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गजरामपुर गांव के रहने वाले सोहन सिंह यादव ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो सोहन सिंह दिखाई नहीं दिए।काफी देर तक तलाश करने के बाद परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि सोहन सिंह की शादी 2 जून 2025 को अलीगढ़ जिले के हरनौतापुर गांव की रहने वाली गुंजन के साथ हुई थी।आरोप है कि गुंजन इंस्टाग्राम पर डांस आदि की वीडियो बनाकर डालती थी,जिसका सोहन सिंह विरोध करता था।परिवार के लोगों का कहना है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी।चार दिन पहले गुंजन अपने मायके चली गई थी।इसके बाद रविवार रात सोहन सिंह की उससे फोन पर बात हुई थी।परिवार का आरोप है कि फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई,जिसके बाद उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सोहन की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़:- गजरामपुर गांव निवासी सोहन सिंह यादव चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार के लोग बताते हैं कि वह खेती-बाड़ी कर घर की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था और परिवार का सहारा माना जाता था। उसकी असमय मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी,ऐसे में उसकी मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
सीओ बिल्सी केके तिवारी के अनुसार एक युवक द्वारा अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी।शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट,परिजनों की तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply