ड्रेस सिलाई का भुगतान न मिलने पर इमरती ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, बोली- समाधान की जगह मिली सजा..
बदायूं। ड्रेस सिलाई का भुगतान न मिलने पर 22 वर्षीय इमरती देवी ने अब डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने बताया कि समाज कल्याण अधिकारी ने भुगतान करने के बजाय उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। उसकी मां को भी स्कूल से निकाल दिया गया है।

जब अधिकारियों ने उसे अनसुना कर दिया तो उसने क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह से फरियाद की। क्षेत्रीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद इमरती से स्कूल प्रबंधन ने 2200 ड्रेस ले लिए और उसका भुगतान कर दिया।अभी भी उसके घर में तीन हजार ड्रेस रखे हैं।इमरती अपना हक मांगने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है।शनिवार को उसने डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।अब डीएम ने भरोस दिलाया कि न्याय दिया जाएगा।
जितने भी ड्रेस स्कूल को मिले हैं, उसका भुगतान करा दिया गया है।स्कूल के पास अन्य ड्रेस नहीं पहुंची हैं।इस मामले में जांच कराई जा रही है।जो भी तथ्य सामने आएंगे,उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।अगर उसने अधिक ड्रेस स्कूल में दी हैं|तो उसका विवरण दिखाए।अगर सही है तो उसका भुगतान कराया जाएगा। – मीनाक्षी वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

