अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राजेश की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश

On: September 10, 2026 2:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राजेश की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश

बदायूं।दातागंज कोतवाली की हवालात में 28 अगस्त को तबीयत बिगड़ने के बाद राजेश कोरी की मौत होने के मामले में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है।सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत की ओर से दाखिल शिकायत पर आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अंकिता शर्मा को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।आयोग ने निर्देश दिया है कि मामले में छह सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई सुनिश्चित कर शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दें।

दिल्ली निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अटसेना निवासी राजेश कोरी दातागंज कोतवाली की हवालात में 28 अगस्त को थे,उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें थाने में अचेत अवस्था में पाया गया।उपचार के दौरान मौत हो गई।इसके दूसरे दिन थाने का एक सीसी फुटेज भी वायरल हुआ था।इसमें पूरा घटनाक्रम साफतौर पर दिखाई दे रहा था।आयोग को दी अपनी शिकायत में थाना परिसर और आसपास के सीसी फुटेज की जांच कराने के साथ राजेश के चिकित्सकीय अभिलेख,पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट समेत अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की मांग की गई।यह भी स्पष्ट करने का आग्रह किया गया है कि घटनाक्रम में पुलिस की ओर से किसी तरह की हिंसा,लापरवाही अथवा मानवाधिकार उल्लंघन हुआ या नहीं।
आयोग के निर्देश के बाद एसएसपी स्तर से मामले में की जाने वाली कार्रवाई और उसकी रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच एसपी ग्रामीण को दी गई है। कस्टोडियल डेथ की गाइड-लाइन से सभी कार्रवाई की जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply