अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha news-हसनपुर-गजरौला मार्ग पर एक डग्गामार बस ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर

On: September 9, 2026 7:38 PM
Follow Us:
Panchkula Accident-
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा के हसनपुर कोतवाली इलाके में मंगलवार देर शाम एक हादसा हो गया। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर एक डग्गामार बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।
दोनों युवक तिगरी गंगा धाम में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, थाना हसनपुर के ओसामाफी गांव के रहने वाले जसवीर (बेटे होरीनाथ) और रविंद्र (बेटे परम सिंह) बाइक से तिगरी गंगा धाम जा रहे थे। रास्ते में गजरौला मार्ग पर सामने से आ रही डग्गामार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बस के नीचे फंस गए और बुरी तरह घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी कोशिश के बाद दोनों घायलों को बस के नीचे से बाहर निकाला।

पुलिस ने घायलों के परिवार को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को चौधरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद जसवीर की हालत गंभीर देखते हुए बुधवार सुबह उसे मेरठ रेफर कर दिया। रविंद्र का इलाज अभी चल रहा है।पुलिस ने हादसे में शामिल डग्गामार बस को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच अमल में लाई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply