Amroha Anganwadi Bharti 2026 -अमरोहा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अमरोहा ने अवगत कराया है कि शासनादेश के क्रम में जनपद अमरोहा के शहरी एवं ग्रामीण परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित अवधि में आवेदन कर सकती हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें अमरोहा शहर में 10, अमरोहा देहात में 9, धनौरा में 26, गजरौला में 17, गंगेश्वरी में 6, हसनपुर में 12 तथा जोया परियोजना में 25 पद शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद हेतु केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी। अभ्यर्थी उसी ग्राम सभा/वार्ड की निवासी होनी चाहिए, जहां का पद रिक्त है। अभ्यर्थी की आयु 01 जुलाई, 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन 04 सितम्बर, 2026 से 24 सितम्बर, 2026 रात्रि 12:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा-निर्देश एवं पात्रता संबंधी जानकारी का भली-भांति अध्ययन कर लें। आवेदन पत्र में अंकित समस्त विवरण सही एवं प्रमाणित होना आवश्यक है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी पात्र महिला अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं। आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट http://upanganwadibharti.in पर उपलब्ध है।

