मुम्बई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – 4 मई 2026 डॉ. कृष्णा चौहान के जन्मदिन के अवसर पर 4 मई 2026 को 7वें लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित क्लासिक रहेजा क्लब में किया गया। के.सी.एफ. प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया!
जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में कई हस्तियां मौजूद रहीं! जिनमे यह नाम उल्लेखनीय हैं! पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा, दिलीप सेन, सुनील पाल, तरन्नुम मलिक जैन इत्यादि! इस अवसर पर मुख्य अतिथि भजन सम्राट अनूप जलोटा ने डॉ कृष्णा चौहान को जन्मदिन की बधाई दी! स्टेज पर शानदार केक काटकर डॉ कृष्णा चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया।
ये प्रतिष्ठित पुरूस्कार प्राप्त करने वालों में गुजरात के मशहूर कवि और लेखक दीपक देसाई दीपक का नाम भी उल्लेखनीय है! उन्होने कृष्णा चौहान का आभार जताया और उनको जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी! डॉ आदित्य सिंघानिया, पवन तोडी (महात्मा गाँधी के अवतार मे), गायक एन के नरेश, गायक सागर आचार्य, आरजे आरती (आरजे आरती ने होस्ट भी किया), गोपाल सुथार, बाल कलाकार गूँज संदीप पाटिल, मॉडल ब्यूटी चड्ढा, मॉडल वैशाली, एएसआई कैप्टन मोइन, निर्देशक डी. पी. सिंह (देव), अभिनेता आकाश वैद्य, दिल्ली से आए आज़म खान, गायिका और मॉडल रूही जैन, किरण जे परमार, अभिनेता शांतनु भामरे, लेखक पी.के गुप्ता, गीतकार विक्की नागर, संगीतकार वैष्णव देवा, अगस्त्य कुमार, गायक मोहन कृष्णमूर्ति को भी इस सम्मान से नवाजा गया! निर्देशक, निर्माता धीरज कुमार जी के बेटे आशुतोष कोचर को भी लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया! रियाजुद्दीन सैफी, मालकॉम भया, भेरू जैन, गायक समीर सईद, दिलीप पटेल, अंजलि पारीख, डॉ सुनील बी गायकवाड़ के दोस्त पुणे से आये सिमरन और कुंतल अरोड़ा (कलाकार), डॉ सुनील बी गायकवाड के दोस्त नागपुर से आये अभिनेत्री गायत्री अनिल कुमार, अनूप जलोटा के साथ आई थी अपूर्व खंडेलवाल जो इंटरप्रिनूर आईपी विशेषज्ञ हैं! चीफ गेस्ट पद्मश्री अनूप जलोटा ने कहा कि डॉ कृष्णा चौहान अलग अलग क्षेत्र के कलाकारों, तकनीशियन को इस पुरुस्कार से सम्मानित करते हैं! उनका हौसला बढ़ाने का कार्य करते हैं और उनकी उपलब्धियों के बारे में जगत को अवगत कराते हैं! ये डॉ कृष्णा चौहान का बहुत ही अच्छा काम है! उनके जन्मदिन पर मैं अपनी ओर से उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें सौ साल की आयु प्राप्त हो वो सेहतमंद रहें!
ये इस पुरूस्कार समारोह का 7वां सीजन था! डॉ कृष्णा चौहान का बर्थडे भी मनाया गया तो ये डबल सेलिब्रेशन रहा! इस अवसर पर कई प्रसिद्ध हस्तियां विशेष रूप से उपस्थित रहीं! ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी का डॉ. कृष्णा चौहान ने विशेष आभार जताया है! जिनका लगातार सपोर्ट उन्हें मिलता रहा! ब्राइट द्वारा अवॉर्ड समारोह की एलईडी होर्डिंग्स मुम्बई मे लगाइ जाती है!
फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कृष्णा चौहान के इस सातवें शानदार अवॉर्ड शो की भव्यता देखने लायक रही! के.सी.एफ. के बैनर तले आयोजित यह एवॉर्ड फंक्शन बॉलीवुड के लिए यादगार फंक्शन साबित हुआ जहां दादा साहेब फाल्के को याद किया गया! डायरेक्टर व एवार्ड फंक्शन के किंग डॉ कृष्णा चौहान इस एवार्ड के साथ साथ बॉलीवुड आयकोनिक एवार्ड, बॉलीवुड लिजेंड एवार्ड, नारी शक्ति सम्मान, राष्ट्रीय रत्न सम्मान और महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड का आयोजन भी करते आ रहे हैं!कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत इस जगमगाते एवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड की प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज़ शामिल हुईं जिन्हें लिजेंड दादासाहब फाल्के एवार्ड-2026 देकर सम्मानित किया गया!

