मुम्बई (गिरजा शंकर अग्रवाल)।
Entertainment News :ग्लैमर और चकाचौंध की दुनिया यानी मुम्बई (मायानगरी) में जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल पूजा पांडेय ने एक और शानदार अचीवमेंट अपने नाम कर ली है। पूजा पांडेय को मुम्बई के प्रसिद्ध मुक्ति ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य और रंगारंग समारोह में ‘लार्ड्स ऑफ़ ट्रेंड्स अवॉर्ड’ (Lords of Trends Award) से सम्मानित किया गया है।
लॉट इंटरनेशनल फैशन वीक में VVIP गेस्ट
बीती 18 जुलाई 2026 को मुम्बई में ‘लॉट (LOT) इंटरनेशनल फैशन वीक’ का शानदार आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस पूजा पांडेय ने एक वी.वी.आई.पी (VVIP) गेस्ट के रूप में शिरकत की थी। उनके रेड कार्पेट पर आते ही वहां मौजूद मीडिया और फैंस की निगाहें उन पर टिक गईं।
7वें साल में भी दिखा शानदार जलवा
बता दें कि ‘त्रिशूल द डिवाइन’ द्वारा प्रस्तुत इस इंटरनेशनल फैशन वीक का यह 7वां सफल साल था। इस आयोजन में फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन इसमें मॉडल और एक्ट्रेस पूजा पांडेय की विशेष उपस्थिति और उन्हें मिले ‘लार्ड्स ऑफ़ ट्रेंड्स अवॉर्ड’ ने इस इवेंट की रौनक को और बढ़ा दिया। इस सम्मान के बाद एक्ट्रेस के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

