अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

तीन बार जेल जाने वाले शातिर अपराधियों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

On: January 9, 2026 11:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

तीन बार जेल जाने वाले शातिर अपराधियों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

बदायूं। जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसएसपी ने सख्त कदम उठाया है।अब ऐसे शातिर अपराधी जो तीन बार या उससे अधिक बार जेल जा चुके हैं उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर अपने-अपने थाना क्षेत्रों के अपराधियों का विस्तृत ब्योरा तत्काल तलब किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियान के तहत विशेष रूप से गोकशी, साइबर क्राइम, चोरी, लूट, डकैती और हत्या जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है।जिन अपराधियों का आपराधिक इतिहास लंबा है और जो बार-बार जेल जाने के बावजूद अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं, उन पर कड़ी निगाह रखी जाएगी।
एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के ऐसे अपराधियों की सूची तैयार कर मुख्यालय भेजे, जिसमें उनका पूरा आपराधिक रिकॉर्ड, जेल जाने की संख्या, वर्तमान गतिविधियां, गिरोह से जुड़े होने की स्थिति और प्रभाव क्षेत्र का उल्लेख अनिवार्य रूप से किया जाए।
इसके आधार पर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनके ऊपर सतत निगरानी, सत्यापन और समय-समय पर चेकिंग की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद ऐसे अपराधियों की नियमित हाजिरी, गतिविधियों की गोपनीय निगरानी, संदिग्ध संपर्कों की जांच और जरूरत पड़ने पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट व जिला बदर जैसी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
ऐसा करने से संगठित अपराध, दोबारा अपराध करने की प्रवृत्ति और अपराधियों के मनोबल पर प्रभावी अंकुश लगेगा।साथ ही आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। पुलिस विभाग इस पूरी कार्रवाई को अभियान के रूप में चला रहा है, ताकि जिले को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में ठोस और स्थायी पहल की जा सके। – डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- अंतिम पंचवर्षीय योजना वर्ष 2021/26 की संभावित अंतिम क्षेत्र पंचायत बोर्ड सहसवान की बैठक 21 जनवरी को

Social Reform : अमरोहा कलेक्ट्रेट में गूंजी शपथ- “हम बनाएंगे बाल विवाह मुक्त भारत”, शिक्षा पर दिया जोर

Amroha News-अमरोहा DM का बड़ा फैसला, पीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाजपीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाज

Amroha News : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, हसनपुर में 23 जनवरी को लगेगा ‘रोजगार शिविर’

Amroha News : अमरोहा को ‘निपुण’ बनाने के लिए लखनऊ से पहुंचीं मोहिनी ठाकुर

Sainik School Success : धनौरा के BSD एकेडमी का जलवा! सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 34 मेधावियों ने गाड़े झंडे

Leave a Reply

error: Content is protected !!