अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, बलिदान को किया गया याद

On: August 16, 2026 7:48 PM
Follow Us:
Amroha News-
---Advertisement---

Amroha News-हसनपुर (अमरोहा)। अमरोहा जनपद के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह खड्गवंशी के आवास पर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर वीरांगना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस को नमन किया।

तप और त्याग से मिलती है प्रेरणा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह खड्गवंशी ने कहा कि वीरांगनाओं का अद्वितीय योगदान, उनका तप, त्याग और सर्वोच्च बलिदान हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर प्रेरणा देता है। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण समाज के हर वर्ग के लिए अनुकरणीय है।

युवाओं के लिए बड़ी मिसाल हैं रानी अवंती बाई भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी ने रानी अवंती बाई लोधी को देश के महान क्रांतिकारियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी आयु में आजादी के संघर्ष में अपना सर्वस्व न्योछावर करके उन्होंने जो मिसाल प्रस्तुत की है, वह आज के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई भारत की आजादी की उन महान नायिकाओं में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था।

इस गरिमामयी अवसर पर जसवीर प्रधान, हुक्म सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मेघराज (अधिवक्ता), सोनू खड्गवंशी, सुनेहरी खड्गवंशी और सुशील भगत जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply