नगर एवं देहात क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया
सहसवान (बदायूं) 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह नगर एवं देहात क्षेत्र में बड़े हर्ष उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया इस मौके पर सरकारी एवं अर्ध सरकारी कार्यालय को तिरंगे एवं विद्युत लाइटों से सजाकर ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात कई स्थानों पर रंगारंग एवं संस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया तथा कार्यक्रमों के माध्यम से देश पर शहीद हुए वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया
नगर पालिका परिषद सहसवान में नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने पालिका कार्यालय पर ध्वजारोहण किया इस मौके पर अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार उपस्थित थे तत्पश्चात तहसील कार्यालय में एसडीएम गौरव आर्य ने ध्वजारोहण किया|
इस मौके पर तहसीलदार राकेश कुमार नायब तहसीलदार सहित अनेक राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे थाना कोतवाली सहसवान में पुलिस क्षेत्राधिकार अशोक कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह उपस्थित थे सशस्त्र टुकड़ी ने ध्वज को सलामी पन्नालाल इंटर कॉलेज में कॉलेज अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य सुजीत कुमार उपस्थित थे सामाजिक वानिकी कार्यालय सहसवान में वन क्षेत्राधिकारी सुभाष कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर अनेक दरोगा एवं वन विभाग पुलिस स्टाफ मौजूद था दमकल कार्यालय पर प्रभारी निरीक्षक पूरनलाल सोलंकी ने ध्वजारोहण किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ प्रशांत त्यागी ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर सैयद अशफाक अली अनेक स्टाफ कर्मचारी उपस्थित थे|
सरस्वती शिशु मंदिर नयागंज में प्रधानाचार्य अमन शर्मा ने नेहरू इंटर कॉलेज मोहद्दीनपुर में प्रधानाचार्य केपी सिंह राघव ने ध्वजारोहण किया तथा स्कूली बच्चों ने संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगुन्तको का मन मोह लिया।
संगठन राजकीय डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर गुरदीप सिंह उप्पल ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुभ्रा महेश्वरी उपस्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में डॉक्टर कर्मवीर राज सिंह ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर पशु प्रचार प्रसार अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे आरोग्य मंदिर मिर्धा टोला में डॉक्टर मोहम्मद आजम अंसारी ने आरोग्य मंदिर मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद में फार्मासिस्ट नीरज यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहल्ला शहबाजपुर डॉक्टर अरविंद पुरी ने ध्वजारोहण किया।
डॉ रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल मैं हॉस्पिटल निर्देशक डॉक्टर रामनिवास गुप्ता नेध्वजारोहण किया।इस मौके पर डॉक्टर आदित्य गुप्ता,अभिनव गुप्ता अमोल गुप्ता सहित अनेक चिकित्सक एवं स्टाफ कर्मचारी उपस्थित थे
डॉ रामनिवास गुप्ता मेडिकल कॉलेज सहसवान कछला मार्ग पर निर्देशक डॉ रामनिवास गुप्ता ने ध्वजारोहण किया तथा पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया।
फैमिली हॉस्पिटल में प्रबंधक निर्देशक इरफान खान ने ध्वजारोहण किया।आदर्श बाल निकेतन मोहल्ला जहांगीराबाद विद्यालय में प्रबंधक प्राचार्य प्रेम स्वरूप गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

