अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अमित शाह का सोनिया गांधी पर बड़ा हमला ‘कांग्रेस ने वंदे मातरम् का अपमान किया, जनता कभी माफ नहीं करेगी’

On: August 16, 2026 3:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

चित्तौड़गढ़ः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चित्तौड़गढ़ में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें निम्बाहेड़ा में 21 फीट ऊंची अटल प्रतिमा का लोकार्पण और 5959 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात शामिल है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हम सबने देखा। बड़ा भव्य आयोजन हर बार की तरह हुआ। मगर इस बार एक परिवर्तन था और मेरे जैसे करोड़ों लोगों के लिए ये परिवर्तन बहुत बड़ा परिवर्तन था। आजादी के 80 साल के बाद लाल किले की प्राचीर पर वंदे मातरम का गान हुआ।

 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया। भारत माता की मैं वंदना करता हूं। ये बोलते-बोलते हजारों लाखों लोग फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे, गोलियां खाई थी। लाठियां खाई, कई साल जेल में रहे। वोट बैंक की राजनीति में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया। कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस पर ‘वंदे मातरम्’ का अपमान किया, उसे जनता से माफी मांगनी चाहिए।

जनता से माफी मागे कांग्रेसः शाह

अमित शाह ने कहा कि लाल किले की प्राचीर से मोदी जी ने वंदे मातरम को सम्मान दिया, लेकिन कांग्रेस ने राष्ट्रीय गीत का अपमान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था। चालू गान में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को गान रोकने का कहा। हम सब टीवी पर देखते रह गए। 80 साल के बाद बंकिम बाबू का यह अमर मंत्र, अमर गान जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है। तो कांग्रेस को यह पसंद नहीं आ रहा है।

शाह ने कहा कि सोनिया जी 140 करोड़ जनता आपको देख रही है। आपके द्वारा किया गया ये पाप इस देश की जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम का गान अधूरा छोड़ दिया जाए। कांग्रेसियों को दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा से और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बता दें कि बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन के दौरान घोर अनादर दिखाया। भाजपा ने उनसे माफी की मांग की। बीजेपी के कई नेताओं ने सोनिया गांधी पर कार्यक्रम में वंदे मातरम् के पूर्ण गायन पर आपत्ति जताने का भी आरोप लगाया। हालांकि, विपक्षी दल कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत के पूर्ण संस्करण के गायन को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply