अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-जनपद में भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

On: August 15, 2026 8:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Amroha News-जनपद में 80वें स्वतंत्रता दिवस को भव्यता एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ द्वारा कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन किया गया और तिरंगे को सलामी दी गई।

और शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों/ शहीदों के परिवार के सदस्यों एवं पूर्व सैनिकों को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए।

कार्यकम में सरदार हमीदी गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीमद् कन्या गुरुकुल चोटीपुरा महाविद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा विभिन्न कलाकृतियों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर सैनिकों को नमन कर उनको श्रद्धांजलि दी।

जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, भगवान करें कि हम ऐसे ही हमेशा मिलते रहें और अपने स्वतंत्रता वीर सेनानियों के योगदान को हर वर्ष इसी तरह स्मरण करते रहें तथा उनकी याद में ऐसे रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करते रहें।

डॉ. गौड़ ने कहा कि मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों का पालन करना भी आवश्यक है, तभी हमारा देश अपनी स्वतंत्रता को बनाए रख सकेगा और आगे बढ़कर विकसित भारत बन सकेगा।

सरदार भगत सिंह के विचारों का स्मरण करते हुए उन्होंने बताया कि राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ सामाजिक एवं आर्थिक स्वतंत्रता तथा न्याय के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ0 नितिन गौड़ ने कहा कि भारत सरकार तथा राज्य सरकारों ने कई महत्वपूर्ण योजनाएँ लागू की हैं जिनका क्रियान्वयन धरातल पर अमरोहा में हो रहा है। इनमें प्रधानमंत्री जन-धन योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषक दुर्घटना बीमा योजना तथा अंत्योदय और गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को राशन उपलब्ध कराने वाली योजनाएँ प्रमुख हैं। ये सभी योजनाएँ समाज में पीछे छूटे हुए नागरिकों को समान मंच पर लाने का प्रयास हैं, ताकि यदि वे आगे बढ़ना चाहें तो उनके मार्ग में कोई बाधा न हो। सरकार अधिकतम संभव सहायता उपलब्ध करा रही है। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का यह उत्तरदायित्व है कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का धरातल पर शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित हो।

उन्होंने जनपद अमरोहा से हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे से संबंधित सर्किल रेट वृद्धि की जानकारी दी। बताया कि जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 10 प्रतिशत, विकासशील ग्रामों में 15 प्रतिशत, नगरीय क्षेत्रों में 20 प्रतिशत तथा जिन क्षेत्रों में पिछले तीन वर्षों से वृद्धि नहीं हुई थी वहाँ 30 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाई गई है। विषमता दूर करने के लिए कुछ गाँवों में 48 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। इससे लगभग ढाई लाख से अधिक किसान परिवारों को लाभ पहुँचेगा। इसका उद्देश्य वही है जो पंडित लाल बहादुर शास्त्री का नारा था—“जय जवान, जय किसान” और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नारा—“जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान”। हमारे अधिकांश भूस्वामी किसान हैं। इस सर्किल रेट वृद्धि से ढाई लाख से अधिक किसान परिवारों को लाभ पहुँचेगा।

अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि हर व्यक्ति वर्दी पहनकर या सरहद पर जाकर देश की सेवा नहीं कर सकता। आप जो भी काम कर रहे हैं—चाहे डॉक्टर हों, इंजीनियर हों या प्रशासनिक अधिकारी, अपने निर्धारित कर्तव्य को पूरी निष्ठा एवं लगन से निभाना भी सच्ची देशभक्ति है।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्रीमती गरिमा सिंह ने कहा कि बहुत संघर्षों के बाद आजादी मिली थी, इसको संजोए रखे। संविधान ने हमें सुरक्षा का भाव और समान अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर राष्ट्र को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए जो हमारे दायित्व हैं उनको ईमानदारी और लगन से पूर्ण करें

अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा क हमारे जो दायित्व हैं उनको जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें और देश के विकास में भागीदार बने।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा आपदा मित्रों की रैली को हरी झंडी दिखाकर भी रवाना किया।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी एवं भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply