अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal : आज इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ, पढ़ें राशिफल

On: August 16, 2026 9:46 AM
Follow Us:
Shani Nakshatra Gochar
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज सावन शुक्ल पक्ष चतुर्थी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है. इसके साथ ही भद्रा और राहुकाल रहेगा. आज का दिन ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं.

मेष राशि

आज आपको किसी से भी विवाद नहीं करना है. अपने अधिकारों का भी गलत प्रयोग न करें. आपके द्वारा की गई यात्रा लाभकारी रहेगी. आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. निवेश आदि में आपको सफलता मिलेगी. कोई भी निर्णय सावधानी पूर्वक लें अन्यथा हानि संभव है.

वृषभ राशि

आज आप प्रोफेशन में परिवर्तन चाहेंगे. पढ़ाई में आपकी रूचि की कमी रहेगी. आपके पैरों में दर्द रह सकता है जिसकी वजह से आप अस्त व्यस्त रहेंगे. कोई भी कार्य उत्तेजना न करें क्योंकि उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे. आपके व्यय में भी वृद्धि होगी. तनाव तथा चिंता आप पर हावी होंगे. कोई भी जोखिम न उठाएं.

मिथुन राशि

आज व्यवसाय को लेकर यात्रा हो सकती है. प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलने के योग भी हैं. घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता रहेगी. आपका फंसा हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है. आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है.

कर्क राशि

रोज नई योजना बनती है, पर चालू एक भी नहीं होती, इस पर ध्यान दें. परिवार में आपकी पूछ परख थोड़ी कम होगी. पिता के साथ आजकल अच्छी घुल मिल रही है. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा. आपकी मेहनत अधिक होगी.

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें. किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है. धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी. आज का निवेश आपके लिए शुभ रहेगा. राजकीय सहयोग मिलेगा. दुर्घटनादि से बचें. विवाद न करें.

 

कन्या राशि

आज दिन की शुरुआत में आलस्य हावी रहेगा. आज आपको संतों का सानिध्य मिलेगा. वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. आप विवाद से बचें. अति विश्वास हानिकर सिद्ध होगा. विद्यार्थी खेल कूद में अपना दिमाग ज्यादा लगाएंगे.

तुला राशि

किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है. हालांकि आपकी वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी. आपको गृहस्थ सुख भी मिलेगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. कार्य में बाधा संभव है. मकान बदलने से आपको लाभ होगा.

वृश्चिक राशि

आप अपने करियर को लेकर ईमानदार नहीं है तो संभल जाएं. आज संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं. जो आपको लाभ देंगे. कार्यस्थल में आपकी उन्नति होगी. निवेश इत्यादि आपके लिए लाभदायक रहेंगे. थकान अधिक हो सकती है. खान पियन संयमित रखें.

धनु राशि

आज समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे. आज विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा. आज आपको स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. अनाज में निवेश शुभ रहेगा. सोच विचार कर व्यापार करें, अन्यथा अचानक हानि संभावित है.

मकर राशि

अपने हौसले से ही आप उन्नती करेंगे. नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है. माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी. परिवार में आपसी विवाद हो सकता है. शुभ समाचार मिल सकता है. नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे. जीवन साथी का साथ मिलेगा.
कुंभ राशि

कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे. आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं. बातचीत से काम बन जाएंगे. कार्यसिद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आपको धनलाभ होगा. किसी चीज से डरे हुए हैं.

मीन राशि

आज आपको बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए. पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है. आज मित्रो से आपको शुभ समाचार मिलेंगे. आज आपका आत्म सम्मान बढ़ेगा. वाहन सुख संभव है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply