अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

THDC सुरंग हादसा: दो लापता लोगों की तलाश में खोज अभियान तेज

On: August 16, 2026 8:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

चमोली (पीपलकोटी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देशों के बाद टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए भीषण हादसे में लापता दो लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन ने खोज एवं बचाव अभियान को और अधिक तेज कर दिया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं इस पूरे अभियान की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। मौके पर मौजूद सभी राहत दलों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

आपदा मोचन बलों का सघन खोज अभियान लापता दोनों लोगों की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर सघन खोज अभियान चला रही हैं। सुरंग के भीतर जलस्तर को कम करने के लिए शक्तिशाली जल-निकासी यंत्रों के माध्यम से लगातार पानी बाहर निकाला जा रहा है। पानी की निकासी होने से राहत दलों के आगे बढ़ने और प्रभावित हिस्सों में गहन खोजबीन करने का मार्ग सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

भारी यंत्रों और मलबे को हटाने का कार्य जारी बचाव अभियान के दौरान सुरंग के भीतर फंसे भारी यंत्रों और अन्य अवरोधों को हटाने का कार्य भी सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। आधुनिक उपकरणों और उपलब्ध तकनीकी संसाधनों की सहायता से मलबे को व्यवस्थित तरीके से हटाया जा रहा है। बचाव दलों द्वारा सुरंग के भीतर प्रत्येक संभावित स्थान को चिह्नित कर मलबे के बीच छोटी से छोटी जगह की भी गहन जांच की जा रही है, जहां लापता लोगों के होने की तनिक भी संभावना हो।

दंडाधिकारी द्वारा जांच के आदेश जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में इस हादसे की दंडाधिकारीय (मजिस्ट्रेटी) जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस जांच के माध्यम से दुर्घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कड़ी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अब तक 20 लोग निकाले गए बाहर अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद सुरंग से अब तक कुल 20 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से 12 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि 8 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है। वहीं, सुरंग में फंसे शेष दो लोगों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव दल निरंतर पूरे दमखम के साथ प्रयासरत हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply