अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पैर में गोली लगने के बावजूद हिरासत से फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर, आठ घंटे बाद गिरफ्तार, तीन निलंबित

On: August 18, 2025 1:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पैर में गोली लगने के बावजूद हिरासत से फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर, आठ घंटे बाद गिरफ्तार, तीन निलंबित

बदायूं।पुलिस की अभिरक्षा में जिला अस्पताल से भागे हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र को पुलिस ने आठ घंटे बाद रविवार अपराह्न एक बजे शेखूपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।एसएसपी ने उसकी अभिरक्षा में तैनात दोनों पुलिस कर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।वहीं कार्रवाई में ढिलाई बरतने पर इस्लामनगर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप को भी निलंबित कर दिया है।सरकारीगंज चौकी प्रभारी जगमिंद्र ने दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।वहीं हिस्ट्रीशीटर पर भी एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस्लामनगर पुलिस ने 15 अगस्त की देर रात क्षेत्र के गांव मौसमपुर के हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र को गिरफ्तार किया था। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ था। पुलिस ने उसका रुदायन सीएचसी में प्राथमिक इलाज कराया। इसके बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया, लेकिन पुलिस उसके पैर का एक्स-रे कराना भूल गई। जब जेल प्रशासन ने उसकी एक्स-रे रिपोर्ट तलब की तो पुलिस एक्स-रे कराने के लिए हिस्ट्रीशीटर को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन तब तक शाम के सात बज चुके थे। उसके पैर का एक्स-रे नहीं हो सका। इसके चलते पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र व कांस्टेबल कुशहर की अभिरक्षा में जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में उसे भर्ती कराया गया।इन दोनों की जिम्मेदारी इस्लामनगर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप को सौंपी गई थी।

सुबह करीब पांच बजे हिस्ट्रीशीटर हथकड़ी से कलाई निकालकर अस्पताल के पीछे की दीवार फांदकर भाग निकला। उस दौरान दोनों पुलिस कर्मी गहरी नींद में सो रहे थे।दोनों की जब नींद खुली तो हिस्ट्रीशीटर गायब था। इससे दोनों सिपाहियों में हड़कंप मच गया।सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएसपी ने सिविल लाइंस, सदर कोतवाली, ट्रैफिक समेत एसओजी की सभी टीमें हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए लगाईं।
पुलिस टीम सीसी फुटेज के आधार पर शेखूपुर रेलवे स्टेशन पर अपरांह करीब एक बजे पहुंची। वहां हिस्ट्रीशीटर एक बेंच पर लेटा मिल गया, जिसे पुलिस ने आठ घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर दोनों पुलिस कर्मियों के अलावा इस्लामनगर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप को भी निलंबित कर दिया है।वहीं, उनके आदेश पर सदर कोतवाली में दोनों सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया‌)

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply