दुकान के शटर पर कर रहा था लघुशंका व्यापारी के विरोध करने पर जमकर की गाली-गलौज,
मारपीट जान से मार देने की दी धमकी
पीड़ित व्यापारी ने दो नामजद सहित चार लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
बदायूं जनपद के थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के अहीर टोला नई बस्ती में समाचार पत्र तथा कन्फेक्शनरी की दुकान चला रहे सोमेश नागेंद्र पुत्र मंगली राम शर्मा ने थाना उझानी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया मोहल्ला अहीर टोला निवासी हर्ष मेहता उर्फ हर्स कश्यप पुत्र राजू कश्यप दुकान के शटर पर लघुशंका करने लगा जब मैंने उसका विरोध किया तो उसने मोहल्ले के ही तीन अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट गाली गलौज प्रारंभ कर दी तथा मेरे शोर मचाए जाने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए उपरोक्त लोगों द्वारा पिटाई से गंभीर चोटें आई है।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है मामला 13 अगस्त 2025 का है।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

