अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में आंधी का कहर: भाई-बहन समेत तीन की मौत, झोपड़ी पर गिरा ट्रांसफार्मर और टेंपो पर पेड़

On: June 15, 2026 9:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में आंधी का कहर: भाई-बहन समेत तीन की मौत, झोपड़ी पर गिरा ट्रांसफार्मर और टेंपो पर पेड़

बदायूं में आज सोमवार शाम आई तेज आंधी ने तबाही मचा दी।दातागंज इलाके में आंधी के दौरान ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर झोपड़ी पर गिर गया,जिससे झोपड़ी में बैठे दो बच्चों की मौत हो गई।मृतकों 11 वर्षीय अनामिका और पांच साल का विशेष है।दोनों बच्चे आंधी से बचने के लिए झोपड़ी में बैठे थे।इसी दौरान हादसा हो गया।इधर, शहर के गद्दी चौक पर पाकड़ का भारी भरकम पेड़ टेंपो पर गिर गया।हादसे में टेंपो में सवार युवती की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

रेड अलर्ट के बीच सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे एकाएक आंधी चली। इसके साथ बारिश शुरू हो गई।करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चली हवा में शहर के गद्दी चौक पर पाकड़ का भारी भरकम पेड़ जड़ सहित उखड़कर वहां से गुजर रहे टेंपो पर गिर गया।अचानक टेंपो पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक थम गया और लोग बचाव कार्य के लिए मौके पर दौड़ पड़े। पेड़ गिरने से टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कोतवाली क्षेत्र के जालंधरी सराय निवासी शबा अलीम 23 वर्ष पुत्री स्व. अहमद अलीम खान और उसहैत निवासी संतोष कुमार 40 वर्ष दब गए।

टहनियों के नीचे दब गई थी युवती:-आसपास के लोगों ने आनन-फानन पेड़ की टहनियों को हटाकर युवती और युवक को बाहर निकाला। युवती की हालत नाजुक थी।तत्काल दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने शबा अलीम को मृत घोषित कर दिया। जबकि संतोष कुमार का इलाज शुरू कर दिया।सूचना पर जिला अस्पताल इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार, सिविल लाइंस थाने की पुलिस पहुंच गई। इस दौरान युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के प्रयास शुरू किए तो परिजनों ने विरोध किया। इस दौरान नोकझोंक भी हुई थी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply