यातायात माह-2026 के तहत हसनपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, आमजन को यातायात नियमों का पालन करने की दी सलाह
हसनपुर समर इंडिया सवाददाता- जावेद चौधरी
Hasanpur news हसनपुर (अमरोहा)। यातायात माह-2026 के अंतर्गत थाना हसनपुर पुलिस द्वारा चौकी मनौटा पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
Hasanpur News:लाठी डंडों से हमला कर एक महिला समेत तीन लोग घायल

