अज्ञात कार ने बाइक को मारी टक्कर, टक्कर लगने से तीनों लोग सड़क पर हुए चोटिल
समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
जनपद अमरोहा के तहसील हसनपुर के गांव मनौटा के पास अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपति और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की नज़र लगातर कार की तलाश में है। ज़िला हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी परवीन पुत्र लालमन अपनी पत्नी शारदा और मां मोगावती के साथ बाइक से हसनपुर आ रहे थे। पीछे से आई तेज़ रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
Hasanpur News:BNSS की धारा 170 में गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष किया पेश
हसनपुर-गजरौला मार्ग पर टक्कर लगने से तीनों लोग सड़क पर गिर गए। कार चालक वाहन लेकर मौके से रफुचककर हो गया। मौक़े पर वहां मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर होने पर तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की ख़बर मिलतें ही परिजन भी पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और अज्ञात फरार कार चालक व कार का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

